Soundscape का ऑफ़लाइन उपयोग
Soundscape का ऑफ़लाइन उपयोग
Soundscape आमतौर पर आपके चलने के साथ-साथ मानचित्र डेटा डाउनलोड करता है। इंटरनेट कनेक्शन के बिना यह ऐसा नहीं कर सकता। सब कुछ चलता रहे, इसके लिए यात्रा से पहले एक ऑफ़लाइन मानचित्र डाउनलोड करें।
ऑफ़लाइन मानचित्र डाउनलोड करना
-
मेनू खोलें और ऑफ़लाइन मानचित्र चुनें।
-
पास के ऑफ़लाइन मानचित्र में से एक मानचित्र चुनें।
-
ऑफ़लाइन मानचित्र डाउनलोड करें चुनें।
मानचित्र बड़े हो सकते हैं, इसलिए हो सके तो Wi-Fi इस्तेमाल करें।
ऑफ़लाइन मानचित्र के बिना
जिन जगहों पर आप हाल में गए थे, वहाँ कॉलआउट अब भी काम कर सकते हैं, क्योंकि आपका फ़ोन कुछ मानचित्र डेटा कुछ समय तक रखता है। खोज में सिर्फ़ आपके मार्कर मिलते हैं। फ़ोन के फिर से ऑनलाइन होने पर सब कुछ सामान्य हो जाता है।